राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर: जोबट में कृषक सहायता केंद्र का शुभारंभ  

06 जून 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर: जोबट में कृषक सहायता केंद्र का शुभारंभ – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में किसानों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसडीएम कार्यालय जोबट में एसडीएम श्री वीरेंद्र बघेल द्वारा कृषक सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के माध्यम से किसानों को ऑनलाइन खाद टोकन जनरेशन, फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर पंजीयन एवं प्रविष्टि, राजस्व प्रकरण दर्ज कराने सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाओं में सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी कृषक इस सहायता केंद्र का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कृषक सहायता केंद्र पर तैनात पटवारी किसानों को खाद प्राप्ति हेतु टोकन जनरेट कराने, फॉर्मर रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा तथा अन्य राजस्व एवं कृषि संबंधी सेवाओं के लिए तत्काल सहायता उपलब्ध कराएंगे।

एसडीएम श्री बघेल ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यक सेवाओं के लिए कृषक सहायता केंद्र का अधिकाधिक उपयोग कर शासन की सुविधाओं का लाभ प्राप्त करे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture