राज्य कृषि समाचार (State News)

भिंड के अजीत सिंह पीएमएफएमई योजना से बने सफल उद्यमी

07 जनवरी 2026, भिंड: भिंड के अजीत सिंह पीएमएफएमई योजना से बने सफल उद्यमी – भिण्ड जिले के विकासखण्ड गोहद के एक छोटे से गांव कंचनपुर में रहने वाले श्री अजीत सिंह कौरव ने  पीएमएफएमई योजना  का लाभ लेकर सफल उद्यमी  के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

श्री अजीत सिंह एक साधारण किसान थे। बेरोजगारी के बोझ तले दबे श्री अजीत सिंह को बदलाव की जरूरत महसूस हुई। ऐसे में उन्हें पीएमएफएमई योजना के बारे में पता चला। उन्होंने उद्यानिकी विभाग भिण्ड से संपर्क कर, धान मील प्रसंस्करण उद्योग लगाने की इच्छा जताई। इस पर विभाग ने श्री अजीत सिंह को पीएमएफएमई योजना के तहत धान मील लगाने के लिए प्रकरण तैयार करवाकर स्वीकृति के लिए बैंक शाखा को भिजवाया। योजना के तहत उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मालनपुर शाखा से 26 लाख रूपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने धान मील स्थापित किया। इस पर शासन की ओर से श्री अजीत सिंह को 10 लाख रुपये का अनुदान भी मिला है।  यह योजना छोटे खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को सस्ते ऋण, प्रशिक्षण और बाजार सहायता प्रदान करती है।

धान मील स्थापित कर श्री अजीत सिंह आज सफल उद्यमी बन गए हैं। उनका वार्षिक टर्न ओवर लगभग 10 से 12 लाख रूपये है और वार्षिक आमदनी लगभग 04 से 05 लाख रूपये है। अब श्री अजीत सिंह ने आर्थिक रूप से सक्षम होकर एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना ली है। श्री अजीत सिंह कौरव कहते हैं कि “पीएमएफएमई ने न सिर्फ मेरी किस्मत बदली, बल्कि गांव के अन्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। यह कहानी साबित करती है कि सरकारी योजनाएं ग्रामीण उद्यमिता को पंख दे सकती हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement