Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गौ वंश पुरस्कार योजना में अजय की गाय आई अव्वल

17 फरवरी 2023, देपालपुर(देपालपुर प्रतिनिधि): गौ वंश पुरस्कार योजना में अजय की गाय आई अव्वल – गत दिनों गौ वंश पुरस्कार योजना 2022 -23 अन्तर्गत इंदौर जिले में भारत वंशीय दुधारू ( भारतीय उन्नत नस्ल गिर ) गाय के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम घोषित कर दिए हैं।इसमें ग्राम शाहपुरा विकास खंड देपालपुर के श्री अजय पिता विष्णु गेहलोत की गाय ने औसत 18.334 लीटर दूध प्रति दिन देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डॉ एके बरेठिया, उप संचालक पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं , इंदौर ने बताया कि गौ वंश पुरस्कार योजना 2022 -23 अन्तर्गत भारत वंशीय दुधारू उन्नत गिर नस्ल की गायों के लिए पिछले दिनों प्रतियोगिता आयोजित की गई थी , जिसमें 10 गायों को शामिल किया था। इनमें प्रत्येक गाय का तीन समय का दूध निकाला गया था और उसका औसत निकाला गया था। गोपाल पुरस्कार समिति के सदस्यों द्वारा औसत दुग्ध उत्पादन के आधार पर ग्राम शाहपुरा विकास खंड देपालपुर के श्री अजय पिता विष्णु गेहलोत की गाय ने औसत 18.334 लीटर दूध प्रति दिन देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि श्री रामेश्वर पिता हीरालाल जाट ग्राम खजुरिया विकास खंड इंदौर की गिर गाय ने 17.746 लीटर दूध प्रति दिन देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह श्री नरेंद्र पिता रतन सिंह सोलंकी ग्राम मांगलिया विकास खंड सांवेर की गिर गाय ने 17.634 लीटर दूध प्रति दिन देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार विजेता को 51 हज़ार , द्वितीय पुरस्कार विजेता को 21 हज़ार और तृतीय पुरस्कार विजेता को 11 हज़ार रुपए की राशि और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण खबर: जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार दे रही है 31 हज़ार रुपये

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें