राज्य कृषि समाचार (State News)

वियतनाम में एग्रीटेक्निका एशिया कृषि प्रदर्शनी मार्च में

01 फ़रवरी 2025, इंदौर: वियतनाम में एग्रीटेक्निका एशिया कृषि प्रदर्शनी मार्च में – राष्ट्रीय कृषि अखबार कृषक जगत द्वारा इस वर्ष आगामी 11 से 16 मार्च तक कृषि पर्यटन यात्रा वियतनाम के लिए प्रस्तावित है। वियतनाम में आयोजित एग्रीटेक्निका एशिया कृषि प्रदर्शनी में कृषि से संबंधित आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आयोजक डीएलजी द्वारा वियतनाम में एग्रीटेक्निका एशिया कृषि प्रदर्शनी 12-14 मार्च 2025  तक हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित की जाएगी। वर्तमान में कृषि में आ रही श्रमिकों की समस्या को देखते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों की तरफ किसानों के बढ़ते रुझान को देखते हुए एग्रीटेक्निका एशिया कृषि प्रदर्शनी में आधुनिक एवं  उन्नत तकनीक के कृषि यंत्रों को देखना एक स्वर्णिम अवसर है।  इस कृषि प्रदर्शनी में वहां कृषि पेशेवरों की पौधों की खेती, प्रौद्योगिकी और नई उत्पादन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी और नई आवश्यकताओं को पूरा करने के समाधानों को प्रत्यक्ष देखा जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि कृषक जगत द्वारा इसके पूर्व भी उन्नत कृषकों को छ :बार इजरायल,  तीन  बार चाइना , दो  बार नीदरलैंड्स तथा एक-एक बार जर्मनी, तुर्की, फ्रांस ,जॉर्डन और थाईलैंड देशों की सफल कृषि पर्यटन  यात्राएं कराई जा चुकी हैं तथा वहां की कृषि तकनीक को अपनाकर कई किसानों को कृषि में अच्छा प्रतिसाद मिला है। अतः   वियतनाम की एग्रीटेक्निका एशिया कृषि प्रदर्शनी में शामिल होने वाले इच्छुक कृषक जगत के सदस्य तुरंत सम्पर्क करें।  सम्पर्क नंबर – 9826021837 ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements