बालाघाट में 18 अगस्त को कृषि कार्यशाला का आयोजन
पूर्व मुख्य सचिव एवं कृषि सचिव होंगे शामिल
10 अगस्त 2026, बालाघाट: बालाघाट में 18 अगस्त को कृषि कार्यशाला का आयोजन – मध्य प्रदेश शासन के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम तथा 20 अगस्त 2026 को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के सचिव श्री निशांत वरवड़े आगामी 18 अगस्त को बालाघाट प्रवास पर रहेंगे। दोनों अधिकारी वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (World Resources Institute) द्वारा आयोजित कृषि कार्यशाला में भाग लेंगे।
उप संचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय ने बताया कि विभाग द्वारा आदेश जारी कर कार्यक्रम के सफल समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सहायक संचालक कृषि कार्यालय के श्री राजेश कुमार खोबरागड़े मोबाइल नंबर 9907767250 को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मंडी निरीक्षक श्री मनोज पटले को सहायक संपर्क अधिकारी बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 8889406995 है। विभाग ने दोनों अधिकारियों को आगंतुक अधिकारियों के प्रवास एवं कार्यशाला से संबंधित समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

