राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अधिकारियों ने किया बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर का निरीक्षण, किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए किया प्रोत्साहित

05 दिसंबर 2025, भोपाल: कृषि अधिकारियों ने किया बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर का निरीक्षण, किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए किया प्रोत्साहित – आत्मा परियोजना अंतर्गत जिले में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत विकासखंड पाटन में 5 क्लस्टर का निर्माण किया गया है। प्रत्येक क्लस्टर में दो-दो कृषि सखियों को शामिल किया गया और उन्हें प्राकृतिक खेती से सम्बंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।

इसी कड़ी में ग्राम मेहगवा में प्रेमवती चडार एवं अभिलाषा चडार द्वारा बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर का निर्माण किया गया है जिसका अवलोकन जबलपुर संभाग के संयुक्त संचालक कृषि के एस नेताम ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि अभियांत्रिकी डी सी मर्सकोले, उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम भी उनके साथ मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक कृषि नेताम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राकृतिक खेती करने वाले सभी किसानों और उनके द्वारा उत्पादित किये जा रहे उत्पादों की लिस्टिंग की जाये और बाजार में बेचने हेतु उचित व्यवस्था करवाई जाये। उप संचालक कृषि डॉ निगम ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के अंतर्गत जबलपुर जिले में 27 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर का निर्माण किया गया है।

उन्होंने बताया कि इनके निर्माण का मुख्य उद्देश्य ऐसे किसान जो प्राकृतिक खेती के लिए स्वयं इनपुट तैयार नहीं कर सकते वे इन बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर से इनपुट खरीद सकते हैं और रसायन मुक्त खेती को अपना सकते हैं। मौके पर मौजूद अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी ने बताया कि पाटन क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि मृदा एवं मानव स्वस्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements