Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की शिकायतों पर कृषि मंत्री सख्त, खाद-बीज की गड़बड़ी की 24 घंटे में जांच के निर्देश

26 अगस्त 2026, गया: किसानों की शिकायतों पर कृषि मंत्री सख्त, खाद-बीज की गड़बड़ी की 24 घंटे में जांच के निर्देश – ज्ञान और मोक्ष की पावन भूमि गयाजी में किसान समृद्धि, महिला उद्यमिता, युवा रोजगार और श्रमिक उत्थान को गति देने के उद्देश्य से ‘कृषि जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बिहार के कृषि मंत्री एवं गया के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, स्थानीय विधायकों, कृषि विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने खाद की उपलब्धता, निर्धारित दर पर बिक्री और समय पर आपूर्ति सहित कई जमीनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
24 घंटे में जांच के आदेश

खाद और बीज के वितरण में गड़बड़ी से संबंधित शिकायतों पर कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी, गया को 24 घंटे के भीतर जांच दल गठित कर निष्पक्ष जांच कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को खाद और बीज के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित दर पर ही कृषि सामग्री की बिक्री सुनिश्चित की जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कालाबाजारी मिली तो होगी कार्रवाई

कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि खाद या बीज के वितरण में कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली या किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को कृषि सामग्री की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

‘कृषि जन कल्याण संवाद’ के माध्यम से सरकार का उद्देश्य किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में किसानों से प्राप्त सुझावों और शिकायतों के आधार पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture