राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री पटेल ने वैदिक विद्यापीठम छीपानेर में सौर ऊर्जा संयंत्र का किया लोकार्पण

06 जनवरी 2023, भोपाल: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री पटेल ने वैदिक विद्यापीठम छीपानेर में सौर ऊर्जा संयंत्र का किया लोकार्पण – कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा जिले के छीपानेर में वैदिक विद्यापीठम में सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा, पर्यावरण-संरक्षण के लिये उपयोगी है। प्रकृति ने सौर ऊर्जा का अक्षय भण्डार हमें दिया है। हमें इसका उपयोग करना चाहिये। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री डी.डी. उइके, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री पी. मुरलीधर राव, श्री पंकज जोशी, श्री अमर सिंह मीणा और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अध्यक्ष ऊर्जा विकास निगम श्री गिर्राज दण्डोतिया ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये सरकार निरंतर सहायता प्रदान कर रही है। आने वाले समय में सौर ऊर्जा का उत्पादन तेजी से बढ़ेगा। इससे विद्युत ऊर्जा पर हमारी निर्भरता भी कम होगी। प्रबंध संचालक एनएचडीसी श्री विजय कुमार सिन्हा ने अतिथियों का आभार माना।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (04 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement