Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में खाद चोरी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, भिण्ड-ग्वालियर हाइवे से 180 बोरी खाद बरामद

25 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में खाद चोरी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, भिण्ड-ग्वालियर हाइवे से 180 बोरी खाद बरामद – मध्यप्रदेश के मेहगांव विकासखण्ड के ग्राम ज्ञानेन्द्रपुरा के पास भिण्ड-ग्वालियर हाइवे पर खाद की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा खाद विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाद की बोरी ले जाते हुए पकड़ा गया।

जब खाद से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, तो ड्राइवर द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाद की दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर लिया। मौके पर उप संचालक कृषि कमल कुमार पाण्डेय को बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके सुपुर्द कर दिए गए।

जप्त की गई खाद में लगभग 140 बोरी यूरिया और 40 बोरी एपीएस शामिल हैं। कृषि विभाग इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। यह कार्रवाई खाद की चोरी और अवैध परिवहन को रोकने के लिए एक कड़ा संदेश भी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com