Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय रूप से कार्य करे कृषि विभाग- सांसद श्री पाटील

06 जुलाई 2026, बुरहानपुर: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय रूप से कार्य करे कृषि विभाग- सांसद श्री पाटील– शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, डीएफओ श्री विद्याभूषण सिंह, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद श्री पाटील ने विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

प्राकृतिक खेती के लिए  कृषि विभाग अभियान चलाए –  सांसद श्री पाटील ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिये अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करने के लिये कृषि विभाग व्यापक अभियान चलाए। कृषि चौपालों का आयोजन कर किसानों को प्राकृतिक खेती की विधियों की जानकारी दी जाए तथा उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बीज वितरण की थैलियों की आकर्षक ब्रांडिंग करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसान उन्नत बीजों का उपयोग कर सकें। इस दौरान डीएपी, बीज एवं उर्वरक वितरण की उपलब्धता तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने अधिकारियों से कहा कि दिये गये निर्देशों का समय सीमा में पालन करना सुनिश्चित करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile