Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग सप्ताह में एक दिन जैविक हाट लगाए – कमिश्नर

19 नवंबर 2025, नर्मदापुरम: कृषि विभाग सप्ताह में एक दिन जैविक हाट लगाए – कमिश्नर – नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने संभागीय समय सीमा की बैठक में उपसंचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ को निर्देश दिए कि वह सप्ताह में 1 दिन जिले में किसी भी स्थान पर जैविक हाट बाजार लगाना सुनिश्चित करें। जैविक हाट बाजार में जैविक सामग्री,जैविक खाद एवं औषधि की मार्केटिंग की जाए।

कमिश्नर ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को निर्देश दिए कि वह इटारसी में बनाए गए स्मार्ट फिश पार्लर में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए उसका संचालन शुरू करवाए। कमिश्‍नर श्री तिवारी ने जिले में पुनः कई जगह नरवाई जलाने की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी किसानों को समझाइश दी जाए कि वह नरवाई न जलाएं। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग की कामधेनु योजना में अद्यतन प्रगति लाने के निर्देश दिए साथ ही  कहा कि  गौशालाएं बढ़ाने की दिशा में भी संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

श्री तिवारी ने  प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत केस कल्चर के तहत बजट आवंटन की मांग करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलों में केस कल्चर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है अतः बजट शासन से प्राथमिकता से मांग कर लक्ष्य की पूर्ति की जाए। उन्होंने 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।संभागीय समय सीमा की बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री जी सी दोहर एवं संबंधित संभागीय अधिकारी गण उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें