Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मोदी सरकार में कृषि बजट चार गुना हुआ : नड्डा

25 फरवरी 2023, जयपुर: मोदी सरकार में कृषि बजट चार गुना हुआ : नड्डा – 24 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में कृषि बजट चार गुना बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि देश के किसान के साथ लंबे समय से छल हुआ, लेकिन उनकी समस्याओं को बारीकी से समझकर उनको सुलझाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

नड्डा शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में ‘सिख किसान संगत’ को संबोधित कर रहे थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में कृषि बजट 25000 करोड़ रुपये था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि का बजट 1.25 लाख करोड़ रुपये है जो पहले के मुकाबले चार गुना अधिक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

नड्डा ने कहा कि 93000 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के लिए रखे गये हैं।

उन्होंने कह कि आज ‘किसान सम्मान निधि’ से 11.78 करोड़ किसान जुड़े हैं जिनमें से 77 लाख किसान हमारे राजस्थान से हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक 12 किस्तों में 2.20 लाख करोड़ रुपये किसान के खाते में डाले गए हैं।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (24 फरवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )