Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपी के किसानों की सरकार को चिंता, इसलिए मिल रहे है बारह हजार रुपए

17 अक्टूबर 2024, भोपाल: एमपी के किसानों की सरकार को चिंता, इसलिए मिल रहे है बारह हजार रुपए – एमपी में 70 फीसदी से ज्यादा आबादी की आजीविका का साधन खेती है। यह हर दिन प्रदेश के 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को दो वक्त की रोटी पहुंचती है, साथ ही करोड़ों लोगों के भोजन की व्यवस्था भी यहीं से होती है। मध्य प्रदेश के किसानों द्वारा उगाया गया अन्न पूरा देश और दुनिया खाती है। एमपी के सीहोर का शरबती गेहूं पूरी दुनिया में फेमस है।

किसान हर दिन इतनी मेहनत करते हैं इसलिए केंद्र और राज्य सरकार समय समय पर उनके लिए योजनाएं लाती रहती है। अभी हम जिन योजनाओं पर बात करने वाले हैं, इनसे किसानों को 12000 रुपए सालाना मिल रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से उन्हें अच्छी खासी आर्थिक मदद मिल रही है। बता दें, कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ये कदम उठा रही है। एमपी की जमीन में उगने वाले अनाज की डिमांड देश विदेश में भी है। इसलिए किसानों का विकास सीधे तौर पर राज्य का विकास करेगा। इसके तहत किसानों को राज्य और केंद्र सरकार दोनों से ही सम्मानित कर रही हैं। ये दोनों योजनाएं हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना और सीएम किसान कल्याण योजना। एमपी में 80 लाख से ज़्यादा किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सम्मान निधि योजनाओं से हर किसान के बैंक खाते में सीधे ₹12,000 जा रहे हैं। इसमें 6,000 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के और 6,000 मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हैं। इसके अलावा लगभग 25 लाख किसानों को फसल बीमा का पैसा मिल रहा है।

पात्रता की शर्तें

पात्रता की बात की जाए तो आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदनकर्ता किसान होना चाहिए। आवेदक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत होना चाहिए। आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए, जिस पर वह खेती कर रहा हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आवेदन की प्रक्रिया

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से इन योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा अपने क्षेत्र के या गांव के पटवारी कार्यालय से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। इसके बाद आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज गांव के पटवारी को जमा करें। गांव का पटवारी आवेदन को स्वीकृत करेगा। आवेदक दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से पुष्टि प्राप्त कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आवश्यक दस्तावेज

  • पीएम किसान सम्मान निधि पंजीकरण नंबर
  • आधार कार्ड
  • कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज
  • निवास के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों में से एक
  • मूल पता प्रमाण
  • मतदाता पहचान पत्र
  • बिजली बिल

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com