Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्‍टर ने जैविक और प्राकृतिक उत्‍पादक किसानों से की चर्चा

प्रत्येक सोमवार को लगेगा साप्ताहिक जैविक हाट बाजार

03 दिसंबर 2025, छिन्दवाड़ा: कलेक्‍टर ने जैविक और प्राकृतिक उत्‍पादक किसानों से की चर्चा –  जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा आमजन को रसायन मुक्त अनाज, सब्जियां, फल, तेल एवं वन उपज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार साप्ताहिक जैविक हाट बाजार प्रारंभ करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी संबंध में आज कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार तथा उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ विस्तृत परिचर्चा की गई।

परिचर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सोमवार को गुरैया स्थित सब्जी मंडी परिसर में जैविक हाट बाजार आयोजित किया जाएगा। किसानों ने बैठक में अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा आगामी हाट में उपलब्ध कराए जाने वाले उत्पादों की जानकारी दी। इनमें नवरत्न आटा, ज्वार, बाजरा, रागी जैसे विभिन्न जैविक आटे, सरसों, मूंगफली, जगनी जैसे कच्ची घानी के प्राकृतिक तेल, जैविक हल्दी, कोदो, कुटकी, सावा जैसे श्रीअन्न एवं इनके उत्पाद, प्राकृतिक घी, जैविक गुड़, जैविक तुअर दाल, गेहूं, चावल, मक्का, विभिन्न प्रकार की जैविक/प्राकृतिक सब्जियां एवं फल शामिल रहेंगे।

कलेक्टर श्री नारायन ने किसानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों की उपलब्धता से नागरिकों को स्वास्थ्यवर्धक विकल्प मिलेंगे। उन्होंने कृषि विभाग को अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर उनके उत्पादों को हाट में प्रदर्शित एवं विक्रय के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार ने जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए जा रहे किसानों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह, उप संचालक पशुपालन डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल. उइके, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.रिया ठाकुर, डॉ.एस.के.अहिरवार, डॉ.हेमलता आहिरवार, जिला प्रबंधक नाबार्ड श्रीमती श्वेता सिंह, एसडीओ वन श्री विजेंद्र खोबरागडे, मंडी निरीक्षक श्रीमती देवकी कुशराम, जिला प्रबंधक एनआरएलएम श्रीमती रेखा अहिरवार, सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, विभिन्न एफपीओ प्रबंधक तथा जिले के जैविक/प्राकृतिक खेती करने वाले किसान उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture