Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में कृषि क्रांति: मंदसौर में 3 मई को होगा भव्य एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव 

01 मई 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश में कृषि क्रांति: मंदसौर में 3 मई को होगा भव्य एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव – मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इंदौर में 27 अप्रैल को आयोजित आईटी उद्योग सम्मेलन के बाद, अब 3 मई को मंदसौर में एक एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्नत फसल तकनीकों और पशुपालन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को बिजली बिल के बोझ से मुक्त करने के लिए सौर पंप उपलब्ध करा रही है। आगामी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव का लक्ष्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना और कृषि नवाचारों से प्रेरणा देना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मोहन यादव ने जोर देकर कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि खेती अधिक लाभकारी हो और किसानों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने कहा, “एक समृद्ध किसान ही समृद्ध मध्य प्रदेश और मजबूत राष्ट्र की नींव है।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com