कृषि उपकरण निर्माता बिहार के युवाओं को बनाएंगे कुशल मैकेनिक
06 फ़रवरी 2025, भोपाल: कृषि उपकरण निर्माता बिहार के युवाओं को बनाएंगे कुशल मैकेनिक – बिहार राज्य के कृषि उपकरण निर्माताओं को सरकार ने अब एक नई जिम्मेदारी दी है और यह जिम्मेदारी होगी राज्य के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने की। ताकि प्रशिक्षण प्राप्त युवक कुशल मैकेनिक बन सकेंगे और मैकेनिकों की संख्या भी इससे बढ़ सकेगी।
किसानों को अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों के सर्विसिंग की सुविधा भी आपूर्ति करने वाली एजेंसी को उपलब्ध कराना होगा। साथ ही, सभी यंत्रों का यूनिक पहचान संख्या मशीनों पर लेजर कट के माध्यम से अंकित होगा। इसके साथ ही रोजगार सृजन के लिए सर्विस मैकेनिक तैयार करने की पहल होगी। कृषि विभाग ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ कृषि यंत्र विक्रेता को विस्तृत निर्देश दिया है। अब कृषि उपकरण निर्माताओं को बिहार के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर राज्य में मैकेनिक की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में कृषि यंत्र में कोई तकनीकी गड़बड़ी आने पर दूसरे प्रदेशों से मैकेनिक के आने का इंतजार करना पड़ता है। किसानों को कृषि यंत्र की खरीदारी के उपरांत सर्विसिंग की सुविधा ससमय उपलब्ध कराया जाएगा।
कृषि विभाग ने सभी कृषि उकरण निर्माताओं से कहा कि बिहार के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर राज्य में मैकेनिक की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि मशीनों का सर्विसिंग सही समय पर किया जा सके। डीलर सेंटर पर कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्ट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कृषि यंत्र निर्माताओं को अब सभी यंत्रों का सिरियल नम्बर सहित विवरणी आफमास पोर्टल पर अपडेट करना होगा।
एक लाख से अधिक मूल्य के कृषि यंत्रों के लिए ई-वे बिल आफमास पोर्टल पर अपलोड किया जाए। साथ ही कृषि यंत्रों का अधिकतम खुदरा मूल्य कृषि यंत्र पर स्पष्ट रूप से अंकित करें। डीलर के शोरूम में कृषि यंत्रवार अधिकतम खुदरा मूल्य की सूची प्रदर्शित करें।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: