राज्य कृषि समाचार (State News)

आगर मालवा : किसान संघ प्रतिनिधियों से कलेक्टर एवं एसपी ने किया संवाद

04 सितंबर 2026,  आगर मालवाआगर मालवा : किसान संघ प्रतिनिधियों से कलेक्टर एवं एसपी ने किया संवाद – कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ जिला इकाई जिला आगर-मालवा के प्रतिनिधि एवं कृषि, राजस्व, सहकारिता, विद्युत विभाग के अधिकारी, फसल बीमा कम्पनी (AIC) प्रतिनिधि के साथ कृषि संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। 

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में किसान संघ द्वारा खरीफ वर्ष-2025 फसल बीमा की दावा राशि भुगतान, AY (वास्तविक उपज आंकड़े) एवं TY (थ्रेशोल्ड उपज) उपलब्ध कराने, सेटेलाइट आधारित रिमोट सेंसिंग पद्धति से बीमा नुकसानी उपज का आकलन न करने एवं खरीफ 2025 के आंकड़ों का पुनर्गणना करने, फसल बीमा संबंधी समस्त शिकायतों के निराकरण एवं विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण संबंधी मांगों पर विस्‍तार से चर्चा की गई। कलेक्‍टर डॉ. मीना ने किसान संघ पदाधिकारियों द्वारा प्रस्‍तुत शिकायतों, समस्याओं का जिला स्तर से यथासंभव सकारात्मक निराकरण करने और शासन स्‍तर की समस्याओं का समाधान के लिये शासन स्‍तर पर प्रस्ताव भेजकर समाधान के समुचित प्रयास करने का विश्वास दिलाया।

बैठक में एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाह, उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के श्री रविन्द्र शर्मा, विद्युत विभाग के राजीव पटेल एवं भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष श्री रामनारायण तेजरा, महामंत्री श्री रघु सिंह चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगर सिंह सिसोदिया एवं भारतीय किसान संघ जिला इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture