Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालन विभाग द्वारा बर्ड फ्लू की एडवाइजरी जारी

24 फ़रवरी 2025, बुरहानपुर: पशुपालन विभाग द्वारा बर्ड फ्लू की एडवाइजरी जारी – बर्ड फ्लू पक्षियों में वायरल डिसीज है। इस बीमारी से पक्षियों में सांस लेने में तकलीफ होने के साथ ही नाक एवं मुँह से पानी टपकता है। वहीं पक्षियों के शरीर का तापमान बढ़ने लगता है तथा कलगी का कलर हल्का नीला हो जाता है, जिसके कारण पक्षी सुस्त होकर मरने लगते  हैं ।

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. हीरासिंह भंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि, बुरहानपुर जिले में पूर्व में वर्ष 2006 में इस बीमारी का प्रकोप हो चुका है। जिससे अधिक संख्या में पक्षियों की मृत्यु हुई थी। यह बीमारी एक पक्षी से दूसरे पक्षी में व दूषित पानी से अथवा प्रभावित पक्षी के मल-मूल पंखों आदि के जरिये पूरे झुंड को तेजी से प्रभावित कर सकती है।

पशुपालन विभाग द्वारा जनहित में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) से बचाव के संबंध में आवश्यक सलाह दी गई है। इस संबंध में बीमार मुर्गियों के सीधे संपर्क में न आयें, दस्ताने या किसी भी अन्य सुरक्षा साधन का इस्तेमाल करें, बीमार पक्षियों के पंख, श्लेषमा (म्यूकस) और बीट को न छूएं, छूएं जाने की स्थिति में साबुन से तुरंत अच्छे तरीके से हाथ धोयें, मुर्गियों को बाड़े में रखें। बर्ड फ्लू रोग के संबंध में अनावश्यक भ्रांतियों व अफवाहों से सावधान रहें। बीमार अथवा मरे हुए पक्षियों की सूचना पशुपालन विभाग की निकटतम संस्था को तुरंत दें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com