Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में कपास उत्पादन की उन्नत तकनीक की जानकारी दी

25 मार्च 2026, बुरहानपुर: कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में कपास उत्पादन की उन्नत तकनीक की जानकारी दी – ग्राम धामनगांव में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कृषि वैज्ञानिक परिचर्चा के तहत ग्रामोदय मेला में किसानों को कपास फसल के उत्पादन संबंधी नवीन  तकनीक  एवं चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किसानों को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाने एवं कपास की खेती को बढ़ावा देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक (साइमा कंपनी) श्री मधुबाबू द्वारा लंबे रेशे वाली कपास की उन्नत किस्मों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने उच्च घनत्व (हाई डेंसिटी प्लांटिंग) तकनीक अपनाने पर जोर देते हुए बताया कि यदि एक एकड़ में लगभग 15,000 पौधे लगाए जाएं और प्रति पौधा 20 से 25 डोडे (बोल) प्राप्त हों, तो लगभग 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।  इस अवसर पर हैदराबाद से वर्चुअल माध्यम से जुड़े डॉ. वाई.जी. प्रसाद, पूर्व निदेशक, केन्द्रीय कपास अनुसंधान केंद्र नागपुर, ने किसानों को कपास उत्पादन की उन्नत तकनीकों के साथ-साथ बीटी एवं नॉन-बीटी किस्मों तथा उच्च घनत्व रोपण पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कपास फसल में पोषक तत्व प्रबंधन (न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संतुलित पोषण प्रबंधन से उत्पादन में वृद्धि संभव है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, उप संचालक कृषि श्री मनोहर सिंह देवके, कृषि विज्ञान केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह एवं डॉ. कार्तिकेय सिंह सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें