Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन में होगा उन्नत कृषि महोत्सव, पराली प्रबंधन पर विशेष फोकस

07 अप्रैल 2026, रायसेन: रायसेन में होगा उन्नत कृषि महोत्सव, पराली प्रबंधन पर विशेष फोकस – मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित होने जा रहा “उन्नत कृषि महोत्सव 2026 – प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण” किसानों के लिए ज्ञान, तकनीक और नवाचार का बड़ा मंच साबित होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन के माध्यम से किसानों को देश के प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों का सीधा मार्गदर्शन मिलेगा। खास बात यह है कि इस महोत्सव में पराली को “कचरे से कंचन में बदलने की आधुनिक तकनीकों पर विशेष फोकस रहेगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन रायसेन के दशहरा मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक होगा, जिसमें चार अलग-अलग हॉल में विषय आधारित सत्र लगातार तीन दिन तक संचालित किए जाएंगे। तीन दिन का ‘ज्ञान महाकुंभ’, खेती के हर पहलू पर चर्चा मंत्री ने बताया कि महोत्सव के दौरान फसल उत्पादन से लेकर बाजार तक की पूरी वैल्यू चेन को कवर किया जाएगा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसान FPO के माध्यम से जुड़कर उत्पादन और विपणन करें, तो उनकी आय में 30–40% तक बढ़ोतरी हो सकती है। किसानों के लिए सुनहरा मौका केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने का मिशन है। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से इस महोत्सव में भाग लेने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile