Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को लेकर प्रशासन की किसानों के साथ बैठक आयोजित

24 दिसंबर 2024, श्योपुर: सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को लेकर प्रशासन की किसानों के साथ बैठक आयोजित – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना कमांड क्षेत्र के किसानों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि परियोजना के स्वरूप अनुसार क्रियान्वयन कराया जायेगा। डीपीआर के अनुसार सभी कार्य पूर्ण  कराए जाएंगे  तथा सिंचित लक्ष्य 12 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध उक्त परियोजना के माध्यम से  कराए जाएंगे । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान किसान प्रतिनिधि, परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी डब्ल्यूपीआईएल के अधिकारीगण तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि परियोजना के लिए जिस प्रकार की डीपीआर बनाई गई है, उसी अनुरूप शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराया जायेगा तथा सभी को इस योजना से सिंचाई के लिए पानी मिले, इसके लिए कंपनी को पाबंद करते हुए कार्य किया जायेगा। प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए अधूरे कार्य पूर्ण कराये जायेगे। परियोजना के कमांड क्षेत्र के किसानों की इससे संबंधित सभी समस्याओं का निदान किया जायेगा तथा क्रियान्वयन कंपनी के माध्यम से शत प्रतिशत किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई  जाएगी ।  उन्होंने  किसानों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर उनके द्वारा परियोजना क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर समस्याओं का आकलन किया जायेगा तथा किसानों से चर्चा की जायेगी। इस दौरान सामने आने वाली समस्याओं को दूर कराया  जाएगा ।

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यू पीआईएल कंपनी द्वारा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का निर्माण किया गया है, जिसमें इजरायली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, किसानों के  खेतों  तक पानी पहुंचाने के लिए दबाव एवं प्रेशर तकनीकी का उपयोग कर पाइप लाइन डाली गई है। इसमें स्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई का प्रावधान है, इसके अंतर्गत हिरनीखेडा में इंटेकवेल और पम्पहाउस बनाए गए  हैं तथा लून्ड में बूस्टर पम्प लगाया गया है, कंपनी को 5 साल तक परियोजना का संचालन करना है। इसके कुल 782.43 किलोमीटर ग्रेविटी लाइन बिछाई गई है, इसके अलावा मैन लाइन का कार्य अलग है, जल वितरण के लिए 413 बॉक्स लगाए गए हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com