राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में यूरिया, डीएपी की पर्याप्त व्यवस्था : डॉ. भदौरिया

31 अक्टूबर 2020, भोपाल। प्रदेश में यूरिया, डीएपी की पर्याप्त व्यवस्था : डॉ. भदौरिया सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा है कि प्रदेश में सहकारी क्षेत्र के वितरण केन्द्रों में यूरिया एवं डी.ए.पी. की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में वितरण/ भंडारण केन्द्रों में 2.21 लाख मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को विक्रय के लिये उपलब्ध है। जिसमें 75 हजार टन यूरिया तथा 1.16 लाख टन डी.ए.पी. शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त यूरिया, डी.ए.पी तथा अन्य रासायनिक उर्वरकों की आवक लगातार जारी है।

महत्वपूर्ण खबर : पॉली सल्फेट उर्वरक : फसलों में सल्फर क्रांति

सहकारिता मंत्री ने बताया कि प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से गत वर्ष में एक अक्टूबर 2019 से 21 अक्टूबर 2019 तक यूरिया, डी.ए.पी. व अन्य रासायनिक उर्वरक सहित कुल मिलाकर 1.19 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया गया था, जबकि चालू वर्ष में उक्त अवधि में 2.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का विक्रय किया जा चुका है, जो कि गत वर्ष की तुलना में लगभग दो गुना है। डॉ. भदौरिया ने बताया कि वर्ष 2018-19 में रबी मौसम में एक अक्टूबर से 21 अक्टूबर की अवधि में 51 हजार 940 मीट्रिक टन, वर्ष 2019-20 में एक लाख 11 हजार 822 मीट्रिक टन तथा वर्ष 2020-2021 में एक लाख 37 हजार 828 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में चालू रबी मौसम में 23.26 प्रतिशत अधिक यूरिया का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सहकारी क्षेत्र के सभी वितरण केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है तथा किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार यूरिया का वितरण किया जा रहा है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार वर्ष 2018-19 में रबी मौसम में एक अक्टूबर से 21 अक्टूबर की अवधि में 70 हजार 572 मीट्रिक टन, वर्ष 2019-20 में 51 हजार 552 मीट्रिक टन तथा वर्ष 2020-21 में 83 हजार 171 मीट्रिक टन डी.ए.पी. का वितरण किया गया है। इस प्रकार प्रदेश में गत वर्ष की तुलना में 61.33 प्रतिशत अधिक डी.ए.पी. का वितरण किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement