Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुरकलां में प्रतिबंध के बावजूद मछली विक्रय पर कार्यवाही

02 जुलाई 2024, श्योपुरकलां: श्योपुरकलां में प्रतिबंध के बावजूद मछली विक्रय पर कार्यवाही – मत्स्याखेट एवं मछली की बिक्री पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई  है ।  प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय किये जाने पर मत्स्य विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए दो दिन में एक क्विंटल मछली जप्त कर 4 हजार रूपये की राशि चालान के माध्यम से विभागीय मद में जमा कराई गई है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री बीपी झसिया ने बताया कि मछलियों में प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा मछली पकडने तथा मछली के विक्रय पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है। इस अधिसूचना के परिपालन में विभागीय टीम द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान गत 26 जून को 25 किलो तथा 28 जून को 75 किलो मछली मछली बाजार श्योपुर एवं ढेगदा से लावारिस जप्त की गई। इस टीम में मत्स्य निरीक्षक श्री कमल प्रताप एवं श्रीमती वंदना गोयल तथा चौकीदार श्री रामलखन नरवरिया शामिल थे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com