राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में अमानक मक्का बीज पर कार्रवाई, HTMH-5402 लॉट की खरीद-बिक्री और परिवहन पर लगा प्रतिबंध  

13 अगस्त 2026, नीमच: नीमच में अमानक मक्का बीज पर कार्रवाई, HTMH-5402 लॉट की खरीद-बिक्री और परिवहन पर लगा प्रतिबंध – मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं बीज अनुज्ञापन प्राधिकारी, नीमच द्वारा बीज गुणवत्ता परीक्षण में अमानक पाए गए मक्का बीज के एक लॉट की नीमच जिले में तत्काल प्रभाव से खरीद, बिक्री एवं परिवहन प्रतिबंधित किया गया है।

बीज (नियंत्रण) आदेश, 1983 के अनुच्छेद 13(C) के तहत बीज निरीक्षक द्वारा गुणवत्ता परीक्षण के लिए बीज का नमूना लेकर बीज परीक्षण प्रयोगशाला, उज्जैन,भेजा गया था। परीक्षण प्रतिवेदन में बीज अमानक स्तर का पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

प्रतिबंधित बीज का लैब टेस्ट क्रमांक 272625 है।इसके विक्रेता पालीवाल बीज भंडार, नीमच तथा उत्पादक संस्था हाईटेक सीड इंडिया प्रा.लि. है। संबंधित बीज MAIZE (HTMH-5402) किस्म का है।

आदेश में बीज (नियंत्रण) आदेश,1983 की धारा 11 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए बीज अधिनियम, 1966 की धारा 6 का उल्लंघन पाए जाने के फलस्वरूप उक्त लॉट के बीज की जिले में क्रय, विक्रय एवं परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture