गुना में नरवाई जलाने पर 4 किसानों पर कार्रवाई, प्रशासन ने वसूले 12,500 रुपए
20 अक्टूबर 2026, गुना: गुना में नरवाई जलाने पर 4 किसानों पर कार्रवाई, प्रशासन ने वसूले 12,500 रुपए – मध्यप्रदेश के गुना जिले के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त अमले द्वारा ग्राम झागर एवं धाननखेड़ी में कार्रवाई करते हुए चार किसानों पर कुल 12,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम झागर के किसान शिवम पुत्र ओमप्रकाश किरार पर 5,000 रुपये तथा ग्राम धाननखेड़ी के किसान गोपाल पुत्र सीताराम, संतोष पुत्र विजय एवं जगदीश पुत्र राधेकिशन पर 2,500-2,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बमोरी देवदत्त गोलिया, उपसंचालक कृषि विभाग संजीव शर्मा, राजस्व निरीक्षक कालूराम मीना, एईओ निर्मल पंथी सहित राजस्व एवं कृषि विभाग का अमला उपस्थित रहा। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे फसल अवशेषों को न जलाएं तथा नरवाई प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक उपायों को अपनाएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


