Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सहकारी संस्थाओं में मापदंड अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए- कलेक्टर अशोकनगर

20 जनवरी 2025, अशोकनगर: सहकारी संस्थाओं में मापदंड अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए- कलेक्टर अशोकनगर – शासन के निर्देशानुसार निर्धारित मापदंड के अनुसार विभागों द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने  गत दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सहकारी विकास समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नेहा जैन, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती दिव्या नामदेव एवं संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार जिला विकास समितियां का गठन के पश्चात आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सिंचाई समितियां में सहकारिता को सम्मिलित किया जाए। ड्रग लाइसेंस तथा उर्वरक विपणन सहकारी संस्थाओं में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। दुग्ध संघ तथा पैक्‍स या समितियां में सहकारिता हेतु रजिस्टर्ड कराया जाए। उन्होंने पैक्स पुनर्गठन कराई जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही मापदंड के अनुसार किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता की सदस्यता हेतु चयन किए जाने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में ग्रामीण पेयजल का संचालन सहकारी संस्थाओं के द्वारा किए जाने हेतु विस्तृत समीक्षा कर निर्देशित किया गया। उन्होंने सिंचाई समितियों के गठन एम पैक्स स्‍तर पर कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन,जन औषधि केन्द्रों का संचालन,पीएम कुसुम योजना का अभिसरण,प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों के रूप में एम पैक्स का विकास,पंचायत कवरेज के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। संभाव्यतायुक्त ऋण योजना पुस्तक का किया विमोचन बैठक में कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा अशोकनगर जिले की 2025- 26 की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में ऋण योजना से संबंधित विभागीय जानकारी संकलित की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com