राज्य कृषि समाचार (State News)

संजय के लिए आचार्य विद्यासागर योजना लाई खुशहाली

11 जनवरी 2023, मंदसौर: संजय के लिए आचार्य विद्यासागर योजना लाई खुशहाली – सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के साथ-साथ जिलों के किसान भी योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। मल्हारगढ़ के किसान श्री संजय कुमार मोड़ ने पशुपालन विभाग की योजना आचार्य विद्यासागर योजना का लाभ लिया जो उनके परिवार के लिए खुशहाली लेकर आई है। श्री संजय, पशुपालन के द्वारा प्रतिदिन दूध का उत्पादन करते हैं। जिससे इनको महीनों में हजारों रुपयों की आय प्राप्त हो जाती है।

किसान श्री संजय बताते हैं कि उनको पशु चिकित्सालय के डॉ बोहरा के माध्यम से आचार्य विद्यासागर योजना के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद इन्होंने पशु पालन का व्यवसाय करने के लिए लोन लिया। लोन के रूप में इनको 3 लाख 92 हजार आगामी 5 वर्ष के लिए मिले। लेकिन इनका पशुपालन का व्यवसाय इतना अच्छा चला कि उन्होंने 3 वर्ष में ही लोन के सारे पैसे जमा कर दिए। यह कहते हैं कि उन्होंने लोन से जो पैसे मिले उनसे 5 जर्सी गाय ली। इनकी एक गाय सुबह और शाम दोनो समय मिलाकर लगभग 15 लीटर दूध देती है। पशुपालन के द्वारा इनके परिवार को रोजगार मिला। परिवार को कहीं और रोजगार के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है।

इसके अलावा इनके पास 10 बीघा जमीन भी है। जहां पर जैविक खाद भी पशुपालन के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो जाती है। अब इन्हें रासायनिक खाद लेने की भी आवश्यकता नहीं है। श्री संजय का कहना है कि सरकार की ऐसी किसान कल्याण योजनाओं का लाभ हर किसान को उठाना चाहिए तथा अपनी तरक्की की राह को और आसान बनाना चाहिए। शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से वे बहुत खुश हैं और सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (10 जनवरी 2023 के अनुसार)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement