Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आजीविका मिशन योजना से आया रूपाली के जीवन में बदलाव

07 नवंबर 2025, उज्जैन: आजीविका मिशन योजना से आया रूपाली के जीवन में बदलाव – उज्जैन जिले के ग्राम  ढाबला हर्दू में रहने वाली श्रीमती रुपाली कानड़ी निर्धन परिवार से थी। जिस परिवार में उनका विवाह हुआ वहां भी सीमित आय के चलते संसाधन कम ही थे। फिर एक दिन रुपाली दीदी मध्य प्रदेश आजीविका मिशन योजना के अन्‍तर्गत आजीविका समूह से जुड़ी। जिससे उनके जीवन में सकारात्मक  बदलाव आया ।

समूह से जुड़कर छोटी-छोटी बचत और छोटा-छोटा निवेश समय पर करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  कुछ समय बाद उनका चयन आजीविका बैंक सखी के रूप में हुआ। रूपाली की सास ने उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी कर बैंक सखी के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और उनका साथ दिया।

कुछ दिनों बाद रुपाली दीदी का चयन नमो ड्रोन योजना के लिए हुआ और प्रयागराज (उ.प्र.) में ड्रोन उडाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर उज्‍जैन जिले की पहली महिला ड्रोन पायलट बनी। ड्रोन पायलट बनकर अब वे स्थानीय कृषकों की फसलों में स्प्रे कर अच्‍छी आय अर्जित कर रही है। अब रुपाली को सभी स्‍थानीय लोग ड्रोन दीदी कहकर बुलाते है। रुपाली इसके लिए मध्‍यप्रदेश शासन और ग्रामीण विकास विभाग को धन्यवाद देती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें