Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी में अजा वर्ग के किसानों के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना शुरू

03 जनवरी 2026, भोपाल: यूपी में अजा वर्ग के किसानों के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना शुरू –  उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है. राज्य सरकार द्वारा ट्रैक्टर अनुदान योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पात्र किसानों को 45 हॉर्स पावर या उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर की खरीद करने  पर 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी की छूट मिलेगी. इस योजना के माध्यम से किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं और उन्हें सीमांत किसानों पर भी निर्भर नहीं होना पड़ेगा.

 किसानों को होंगे ये फायदे-

किसानों को ट्रैक्टर मिलने से जुताई, बुवाई, निराई-गुड़ाई, ढुलाई और कटाई जैसे काम कम समय में पूरे होंगे और इससे किसानों की शारीरिक मेहनत कम होगी और खेती ज्यादा सुविधाजनक बनेगी.

ट्रैक्टर के उपयोग से मजदूरी पर होने वाला खर्च घटेगा. साथ ही समय पर खेत तैयार होने से डीजल, पानी और अन्य संसाधनों की बचत होगी, जिससे कुल उत्पादन लागत कम होगी. राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई ट्रैक्टर अनुदान योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र किसानों को 45 HP या उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर की खरीद पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. इस राशि का पैसा सीधे किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ये जरूरी होंगे दस्तावेज

  • अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज
  • लेखपाल द्वारा सत्यापित रिपोर्ट

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें