Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि कल्याण वर्ष के शुभारम्भ पर सीहोर में कार्यक्रम आयोजित

13 जनवरी 2026, सीहोर: कृषि कल्याण वर्ष के शुभारम्भ पर सीहोर में कार्यक्रम आयोजित –  मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को मध्यप्रदेश में “कृषि कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में इस कृषि कल्याण वर्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर सीहोर स्थित आरएके कृषि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने कृषि रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 11 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन जिले की ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा और किसानों को आय में वृद्धि, कृषि को लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने के संबंध में जागरूक करेगा। इसके साथ ही कृषि योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी किसानों तक सीधे पहुंचाई जाएगी।

कृषि विभाग के उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, कृषि को लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना तथा मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है। राज्य सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं डिजिटल कृषि सेवाओं को व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवधि में फार्मर रजिस्ट्री, ई-टोकन आधारित खाद वितरण प्रणाली, समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन, कृषि नवाचार गतिविधियाँ, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, कृषि सखी एवं विस्तार तंत्र को सशक्त करने जैसे कार्यक्रम प्रभावी रूप से क्रियान्वित किए जाएंगे। कृषि वर्ष के दौरान किसानों के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम एवं तकनीकी मार्गदर्शन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन एवं बेहतर आय प्राप्त कर सकें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture