Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित  

24 जनवरी 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित – कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान ज़ोन के अंतर्गत आलीराजपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती विषय पर जनप्रतिनिधियों के साथ एक दिवसीय विचार-विमर्श सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में किसानों को क्षेत्र के सफल प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की कहानियों पर आधारित फिल्में दिखाई गईं, जिनमें प्राकृतिक खेती को एक वरदान के रूप में प्रस्तुत किया गया।      

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता इंदर सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि आने वाले समय में प्राकृतिक खेती ही किसानों के लिए सबसे बड़ा धन सिद्ध होगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से किसानों को न केवल अच्छी आय प्राप्त होगी, बल्कि वे स्वयं और उनका परिवार भी बेहतर स्वास्थ्य लाभ पा सकेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राकेश यादव ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती भविष्य की आवश्यकता है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसान जहां मौसम के अनुकूल खेती करेंगे, वहीं अपने उत्पादों के माध्यम से समाज को भी स्वस्थ जीवन प्रदान कर सकेंगे।

  बोर कुआं के सरपंच श्री सुरेश चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी के लिए अत्यंत उपयोगी रहा। इसमें प्राकृतिक खेती की विधियों के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार की जा रही जैविक दवाइयों एवं पशुपालन से संबंधित जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।  कार्यक्रम के दौरान श्री सुदीप तोमर द्वारा जनप्रतिनिधियों को प्राकृतिक खेती का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही मोटे अनाज (श्री अन्न) से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. प्रजापत ने जैविक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम में आलीराजपुर विकासखंड के विभिन्न सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें