राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी जिले में 1081 मीट्रिक  टन एनपीके उर्वरक की नई खेप पहुंची

22 जून 2026, शिवपुरीशिवपुरी जिले में 1081 मीट्रिक  टन एनपीके उर्वरक की नई खेप पहुंची – खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में एनपीके उर्वरक की नई खेप प्राप्त हुई है। पीपीएल कंपनी के एनपीके (12ः32ः16) उर्वरक की रैक गत दिवस शिवपुरी रैक पॉइंट पर पहुंची, जिससे जिले को कुल 1081 मैट्रिक टन एनपीके उर्वरक प्राप्त हुआ है। इस उर्वरक का वितरण सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्रों, मार्केटिंग सोसायटियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा।

किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से मिलेगा उर्वरक – प्राप्त उर्वरक में से 475  मीट्रिक  टन डबल लॉक केंद्रों, 300  मीट्रिक  टन सहकारी समितियों, 100  मीट्रिक  टन मार्केटिंग सोसायटियों तथा 206  मीट्रिक  टन निजी उर्वरक विक्रेताओं को आवंटित किया गया है। किसानों को उर्वरक का वितरण ई-विकास प्रणाली में पंजीयन एवं टोकन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित हो सके।

विभिन्न केंद्रों पर उपलब्ध कराया गया उर्वरक- जिले की 12 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को 25-25 मीट्रिक टन के मान से कुल 300 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। जिसमें प्राथमिक कृषि साख सह. समिति सिरसौद, बमरा, भौती, पचावली, भडौता, लुकवासा, खरई, कुलवारा, गरेंठा, चिन्नौदी, लालगढ़ एवं प्राथमिक कृषि साख सह. समिति बेहटा शामिल है। वहीं डबल लॉक गोदामों के अंतर्गत मार्कफेड कोलारस को 150  मी .टन, मार्कफेड बदरवास को 100 मी .टन, मार्कफेड करैरा को 50  मी .टन, मार्कफेड पिछोर को 50  मी .टन एवं मार्कफेड शिवपुरी को 125 मी .टन एनपीके प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त मार्केटिंग सोसायटियों में मार्केटिंग नरवर को 25 मी .टन, मार्केटिंग खनियाधाना को 25  मी .टन एवं मार्केटिंग पोहरी को 50   मी  .टन एनपीके प्राप्त हुआ तथा निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं में विनोद ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 101  मी .टन, धाकड खाद बीज भंडार शिवपुरी को 20  मी .टन, गिर्राज ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 35  मी .टन एवं जनता एग्रो एजेंसी शिवपुरी को 50  मी .टन एनपीके उर्वरक उपलब्ध कराया गया है, ताकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर उर्वरक मिल सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements