राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की मदद से नर्मदापुरम में बनेगा आधुनिक पॉली हाउस, गुलाब-जरबेरा की होगी खेती
13 जुलाई 2026, नर्मदापुरम: राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की मदद से नर्मदापुरम में बनेगा आधुनिक पॉली हाउस, गुलाब-जरबेरा की होगी खेती – भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की योजना के तहत नर्मदापुरम जिले में आधुनिक बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सिवनी मालवा विकासखंड के ग्राम चौकीगंवा में प्रगतिशील किसान मनीष लोवंशी द्वारा आधुनिक पॉली हाउस परियोजना स्थापित की जा रही है। इस परियोजना से क्षेत्र में व्यावसायिक पुष्प उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों के लिए आधुनिक बागवानी का नया मॉडल तैयार होगा।
10,600 वर्गमीटर में होगी गुलाब और जरबेरा की खेती
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की सहायता से स्थापित की जा रही इस परियोजना के तहत 8,000 वर्गमीटर क्षेत्र में गुलाब तथा 2,600 वर्गमीटर क्षेत्र में जरबेरा के फूलों की व्यावसायिक खेती की जाएगी। आधुनिक तकनीक आधारित पॉली हाउस में उच्च गुणवत्ता वाले पुष्पों का उत्पादन किया जाएगा, जिससे किसान की आय बढ़ने की संभावना है।
उद्यानिकी विभाग ने किया निरीक्षण
उद्यानिकी विभाग की उप संचालक श्रीमती रीता उईके ने पॉली हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान को गुलाब एवं जरबेरा की वैज्ञानिक खेती, फसल प्रबंधन तथा उत्पादन तकनीकों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन करने और शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
अन्य किसानों के लिए बनेगी प्रेरणा
उद्यानिकी विभाग के अनुसार यह परियोजना न केवल किसान की आर्थिक उन्नति का माध्यम बनेगी, बल्कि नर्मदापुरम जिले में आधुनिक बागवानी एवं व्यावसायिक पुष्प उत्पादन को भी नई दिशा देगी। साथ ही यह क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी, जिससे वे शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर तकनीक आधारित कृषि एवं बागवानी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A

