Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में बनेगी 10,000 गायों की क्षमता वाली आधुनिक गौशाला, चिकित्सा वार्ड भी होगा शामिल

16 नवंबर 2024, भोपाल: भोपाल में बनेगी 10,000 गायों की क्षमता वाली आधुनिक गौशाला, चिकित्सा वार्ड भी होगा शामिल – मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल के बरखेड़ी अब्दुल्ला क्षेत्र में 10,000 गायों की क्षमता वाली आधुनिक गौशाला बनाने की योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही इस परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे। गौशाला का निर्माण 25 एकड़ में होगा और इसमें गायों के रख-रखाव से लेकर उपचार तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

15 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी गौशाला

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा 15 करोड़ रुपये की लागत से इस गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना के लिए नगर निगम और पशुपालन विभाग नोडल एजेंसी के रूप में काम करेंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत इसे वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे, जबकि संचालन नगर निगम करेगा।

गौशाला का निर्माण तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 2,000 पशुओं के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। गौशाला में आधुनिक सुविधाओं के तहत गायों को भूसा, हरा चारा और पशु आहार कन्वेयर बेल्ट के जरिए दिया जाएगा।

जैविक खाद और चिकित्सा सुविधाएं

गौशाला में गोबर और मूत्र से जैविक खाद और अन्य उत्पाद बनाने के लिए संयंत्र लगाया जाएगा। साथ ही, घायल और बीमार गायों के इलाज के लिए चिकित्सा वार्ड का निर्माण भी योजना में शामिल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com