Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

“किसान की सुविधा सर्वोपरि” – कलेक्टर नीमच

जीरन मंडी में लहसुन किसानों की समस्याएं सुनीं

04 मई 2026, नीमच:“किसान की सुविधा सर्वोपरि” – कलेक्टर नीमच – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने  गत दिनों  “किसान की सुविधा सर्वोपरि” के संकल्प के साथ जिले के गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उपार्जन केंद्रों पर किसानों से सीधा संवाद:  कलेक्टर ने हरखियाखाल चौराहे के समीप वेदान्ता वेयर हाउस स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र चल्दू एवं कृषि उपज मंडी जीरन में स्थापित दो केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ खड़े किसानों से चर्चा कर गेहूं तोल में लगने वाले समय, छाया-पेयजल, बारदाना, हम्मालों की उपलब्धता एवं भुगतान व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वयं उपार्जित गेहूं की गुणवत्ता भी परखी।

किसानों के हित में बड़े निर्देश:  सुविधा में तत्काल वृद्धि: सभी उपार्जन केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटों और हम्मालों की संख्या तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए।  भुगतान में आ रही समस्याओं का वेयर हाउस व खाद्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश। उपार्जित गेहूं के भण्डारण एवं परिवहन की त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लहसुन किसानों से मंडी में सीधा संवाद:  कलेक्टर श्री चंद्रा जीरन मंडी के लहसुन शेड पहुंचे और राजस्थान से आए किसान श्री बजेराम सहित अन्य लहसुन उत्पादकों से चर्चा कर उपज की गुणवत्ता व भाव जाने। किसानों द्वारा लहसुन की क्वालिटी खराब होने की समस्या बताने पर कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से समस्या का समाधान कराया जाएगा तथा रोग निवारण हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मंडी सचिव को लहसुन उत्पादक किसानों की संगोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

निरीक्षण के दौरान  डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन, सुश्री श्रुति भयड़िया, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री राजू डाबर, जि.के.स.बैंक के श्री आर.पी.नागदा, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन.दिवाकर, मण्डी सचिव श्री उमेश बसेड़िया, जीरन मण्डी प्रभारी श्री अनिल सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture