Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में किसानों को बड़ी सौगात, 2.60 लाख किसानों को मिलेंगे मुफ्त और अनुदानित बीज

18 मई 2026, जयपुर: राजस्थान में किसानों को बड़ी सौगात, 2.60 लाख किसानों को मिलेंगे मुफ्त और अनुदानित बीज – राजस्थान  सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य तेलों एवं दालों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कटिबद्धता से कार्य कर रहीं है।  कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-तिलहन एवं दलहन के अंतर्गत 135 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। इस योजना के तहत राज्य में 70 हजार फसल प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा तथा 2 लाख 60 हजार किसानों को मूंग, उड़द, अरहर, सोयाबीन, सरसों, तिल एवं अरंडी आदि फसलों के अनुदानित एवं प्रमाणित बीज निःशुल्क या अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कुल व्यय 135 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के अंतर्गत वहन किए जाएंगे। यह योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने, उत्पादकता बढ़ाने तथा उनकी आय में वृद्धि करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने बताया कि बीज वितरण एवं फसल प्रदर्शनों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

“राजस्थान सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देकर हम न केवल किसानों की आय बढ़ाएंगे बल्कि देश को खाद्य तेलों एवं दालों में आत्मनिर्भर बनाने में भी अपना योगदान देंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture