Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किसानों को मिला तोहफा, दतिया के तीन किसानों ने जीते लाखों के पुरस्कार  

05 नवंबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किसानों को मिला तोहफा, दतिया के तीन किसानों ने जीते लाखों के पुरस्कार – मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर दतिया जिले के तीन किसानों को राज्यस्तरीय किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने विजेता किसानों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले किसान को ट्रैक्टर, दूसरे स्थान पर रहे किसान को बुलेट और तीसरे स्थान पर रहे किसान को ई-स्कूटर दिया गया।

प्रतियोगिता में दतिया जिले के जितेंद्र अहिरवार ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप ट्रैक्टर दिया गया। गोविंद माझी दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें बुलेट मिली। वहीं, दामोदर प्रसाद पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया और उन्हें ई-स्कूटर से सम्मानित किया गया।

जनवरी में आयोजित हुई थी क्विज प्रतियोगिता

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के तहत जनवरी में इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें मध्यप्रदेश के सभी जिलों के किसानों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक जिले से लॉटरी के माध्यम से तीन किसानों का चयन किया गया था। प्रतियोगिता के तहत चयनित किसानों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों को आधुनिक खेती के लिए किया प्रेरित

समारोह में विधायक प्रदीप अग्रवाल ने किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, खेती को आत्मनिर्भर बनाने और अपनी आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture