राज्य कृषि समाचार (State News)

अवमानक मिश्रित दूध बेचने पर लगाया एक लाख का जुर्माना

12 नवंबर 2025, आगर मालवा: अवमानक मिश्रित दूध बेचने पर लगाया एक लाख का जुर्माना –  न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री आर पी वर्मा ने गाय-भैंस के अवमानक मिश्रित दूध का प्रदर्शन, संग्रहण एवं विक्रय करने पर एक कारोबारी पर एक लाख रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया है।

जारी आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा देवली रोड़ आगर स्थित बैरागी  ट्रेडिंग  कम्पनी प्रायवेट लिमिटेड (डेयरी एवं किराने व्यावसाय) से लिया गया गाय-भैंस के मिश्रित दूध का नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में अवमानक पाया गया। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर अभिहित अधिकारी द्वारा मामला न्याय निर्णायक अधिकारी (अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

न्याय निर्णायक अधिकारी ने अवमानक दूध का संग्रहण, विक्रय करने का दोषी पाएं जाने पर बैरागी  ट्रेडिंग  कम्पनी संचालक/मालिक श्री देवेन्द्र बैरागी पर एक लाख का जुर्माना अधिरोपित किया है। राशि 15 दिवस के भीतर जमा करना होगा, अन्यथा संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा वसूली भू-राजस्व बकाया के रूप में कुर्की की जाएगी तथा राशि जमा  नहीं  करने तक संबंधित का खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन निलंबित रहेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture