1 अक्टूबर से बुरहानपुर में होगा बकरी एवं पोल्ट्री पालन पर 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
01 अक्टूबर2026, भोपाल: 1 अक्टूबर से बुरहानपुर में होगा बकरी एवं पोल्ट्री पालन पर 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बकरी एवं कुक्कुट यानी पोल्ट्री पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने के इच्छुक लोगों के लिए 1 से 7 अक्टूबर तक 7 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीटें सीमित होने के कारण इच्छुक लोग जल्द पंजीयन करा सकते हैं।
प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आवेदन फॉर्म कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त करना होगा। फॉर्म भरने के बाद उसके साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगाकर केंद्र में ही जमा करना होगा। पंजीयन की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है।
बकरी और पोल्ट्री पालन की मिलेगी जानकारी
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बकरी पालन और पोल्ट्री पालन से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दोनों शामिल होंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ, परियोजना तैयार करना, मार्केटिंग, आहार एवं चारा प्रबंधन, रोग नियंत्रण, टीकाकरण और पशुधन बीमा जैसे विषयों पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
प्रशिक्षण पूरा करने पर मिलेगा प्रमाण पत्र
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उपयोगी होगा। प्रशिक्षण से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए केवीके वैज्ञानिक (पशुपालन) अमोल देशमुख से मोबाइल नंबर 90968-70449 पर संपर्क किया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


