एमपी में आवारा मवेशियों की पहचान करने के लिए 12 अंकों वाला टैग लगाया जाएगा
17 मार्च 2026, भोपाल: एमपी में आवारा मवेशियों की पहचान करने के लिए 12 अंकों वाला टैग लगाया जाएगा – मध्य प्रदेश सरकार ने सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या से छुटकारा पाने के लिए विशेष कदम उठाया है और ऐसी व्यवस्था लागू करने वाली है, जिसके तहत राज्य के करीब 40 लाख आवारा मवेशियों के कान में 12 अंकों वाला खास टैग लगाया जाएगा, जिसका रंग केसरिया या लाल रंग होगा. इस टैग से यह पता लगा सकते हैं कि पशु आवारा है या पालतू.
बता दे कि अब तक राज्य में सभी पशुओं के कानों में पीले रंग के टैग लगाए जाते थे, जिससे पहचान करना काफी मुश्किल हो रहा था. इसलिए सरकार यह व्यवस्था लागू कर रही है. सरकार की यह योजना भारत पशुधन परियोजना के तहत लागू की जाएगी. साथ ही इस योजना में सभी मवेशियों का डिजिटल रिकॉर्ड होगा. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक , नए टैग में मौजूद 12 अंकों का यूनिक कोड हर पशु के डिजिटल डेटा से जुड़ा होगा. इस डेटा में पशु का प्रकार, उम्र, स्वास्थ्य, मालिक (यदि हो) और लोकेशन जैसी जानकारी दर्ज की जाएगी. इससे प्रशासन को यह फायदा होने वाला है वह आसानी से आवारा या पालतू की पहचान कर सकेंगे. राज्य में आवारा पशुओं से किसान बेहद ही परेशान थे. खरीफ और रबी सीजन में कई किसान पूरी रात खेतों में रहकर फसल की रखवाली करते थे, क्योंकि आवारा पशु कुछ ही घंटों में पूरी फसल को नुकसान पहुंचा देते थे. ऐसे में यह योजना किसानों के लिए बहुत लाभकारी होगी. अब किसानों की फसल के नुकसान पर रोक लगेगी और आवारा पशुओं पर पाबंदी. अब तक राज्य में मवेशियों की पहचान के लिए पीले रंग के टैग का इस्तेमाल किया जाता था. यह टैग पालतू पशुओं और आवारा पशुओं दोनों के लिए समान था. इस वजह से नगर निगम या पंचायत की टीमों को यह समझने में दिक्कत होती थी कि पशु किसी डेयरी या किसान का है या पूरी तरह लावारिस. कई बार पालतू पशु भी पकड़ लिए जाते थे और बाद में मालिक को उन्हें छुड़ाने के लिए प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था. इसी वजह से राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को टैग के रंग बदलने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture





