राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को 7 लाख 89 हजार 804 क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित

1 अगस्त 2022, रायपुर । किसानों को 7 लाख 89 हजार 804 क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित – राज्य में चालू खरीफ सीजन में शासन के विभिन्न संस्थान एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रमाणित बीज वितरित किए जाने की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी है। जिसके तहत किसानों को अब तक विभिन्न खरीफ फसलों के 7 हजार 89 हजार 804 क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किया गया है। चालू खरीफ सीजन में बीज वितरण की यह मात्रा निर्धारित लक्ष्य 10 लाख 5 हजार क्विंटल की तुलना में 77 प्रतिशत है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी संस्थाओं सहित निजी क्षेत्रों में अब तक कुल 8 लाख 68 हजार 429 क्विंटल प्रमाणित बीज का भण्डारण किया गया है, जोकि लक्ष्य का 86 प्रतिशत है। भण्डारित प्रमाणित बीजों में 8 लाख 7 हजार 529 क्विंटल धान, 28 हजार 357 क्विंटल मक्का, 4452 क्विंटल अरहर, 15027 क्विंटल सोयाबीन तथा 13064 क्विंटल अन्य फसलों के बीज शामिल हैं। किसानों द्वारा अब तक सहकारी समितियों, शासकीय कृषि प्रक्षेत्र उत्पादन कार्यक्रम सहित निजी क्षेत्रों से 7 लाख 33 हजार 299 क्विंटल धान, 26 हजार 990 क्विंटल मक्का, 3751 क्विंटल अरहर, 14 हजार 871 क्विंटल सोयाबीन तथा 10 हजार 853 क्विंटल अन्य खरीफ फसलों के बीज का उठाव किया गया है।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर:मध्य प्रदेश के लिए सोयाबीन की अनुशंसित उन्नत किस्में

Advertisements
Advertisement3
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement