Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले में सरसों उपार्जन के लिए 7 केंद्र बनाए

03 अप्रैल 2025, हरदा: हरदा जिले में सरसों उपार्जन के लिए 7 केंद्र बनाए – रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन 25 मार्च से 31 मई 2025 तक उपार्जन अवधि निर्धारित की गई। जिले में सरसों उपार्जन के लिए 7 उपार्जन केंद्र  बनाए गए  हैं।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिले में सरसों उपार्जन के लिये 7 उपार्जन केंद्र  बनाए गए हैं , जिनमें सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया शासकीय वेयरहाउस, कृषि उपज मंडी प्रांगण हरदा, सेवा सहकारी समिति मसनगाँव शासकीय वेयरहाउस सुल्तानपुर, सेवा सहकारी समिति सोनतलाई शासकीय वेयरहाउस खेडा, सेवा सहकारी समिति बेड़ियाकलां रामानंद वेयरहाउस छीपाबड, सेवा सहकारी समिति छिदगांवमेल कस्तूरी वेयरहाउस सामरधा चौकी, सेवा सहकारी समिति आलमपुर सार्थक वेयरहाउस दूधकच्छकलां एवं सेवा सहकारी समिति टेमागाँव श्री बजरंग वेयरहाउस भादुगाँव शामिल है।

श्री कास्दे ने पंजीकृत किसानों से अनुरोध किया है कि, सरसों उपार्जन के लिए अपनी सुविधा अनुसार इन 7 उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुक करा कर निर्धारित समयावधि में अपनी फसल का उपार्जन करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com