State News (राज्य कृषि समाचार)

54 करोड़ की आवक होगी सोयाबीन से

Share

मंदसौर। दीपावली किसानों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है। कृषि विभाग का दावा है कि मौसम की अनुकूलता के कारण इस बार सोयाबीन का उत्पादन अच्छा होगा। एक हेक्टेयर में एक क्विंटल पैदावार ज्यादा होगी। इस मान से रुपयों का गणित लगाया जाए तो हर किसान को कम से कम 2300 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
जिले में सोयाबीन का रकबा 2 लाख 35 हजार हेक्टेयर है। इस हिसाब से केवल सोयाबीन से ही इस दीपावली 54 करोड़ रुपए किसानों के पास पहुंचेंगे। पिछले साल रकबा 2 लाख 40 हजार हेक्टेयर था। पिछले साल जिले में कुल उत्पादन 13.23 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन हुआ था। इस बार यह बढ़कर 14.5 क्विंटल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कृषि विभाग ने शुरुआती मानसून दबाव और जल्द मानसून के आने के बाद 16 क्विंटल तक की उत्पादकता का अनुमान लगाया था। बारिश औसत से कम होने से अनुमानित आंकड़ा कुछ कम हुआ लेकिन पिछले साल से ज्यादा ही सीयोबीन किसानों को मिलेगी। कृषि उपसंचालक श्री अजीत सिंह राठौर ने बताया कि जिले में खरीफ सीजन के लिए मानसून बेहतर रहा है। फसल को जरूरत थी तब मानसून ने राहत की बारिश की।

इस साल देश में सामान्य मानसून रहने की संभावना

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *