Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

PAU में 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, ग्रामीण महिलाओं ने सीखे फल-सब्जी संरक्षण के तरीके

08 जुलाई 2025, भोपाल: PAU में 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, ग्रामीण महिलाओं ने सीखे फल-सब्जी संरक्षण के तरीके – लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के स्किल डिवेलपमेंट सेंटर में “फलों और सब्जियों के संरक्षण” पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 27 ग्रामीण महिलाओं और किसानों ने हिस्सा लिया।

यह कोर्स फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था। स्किल डिवेलपमेंट की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. रुपिंदर कौर ने मूल्य संवर्धन (Value Addition) के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि इससे न सिर्फ कटाई के बाद होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है, बल्कि घरेलू स्वाद के अनुसार उत्पाद तैयार कर आर्थिक लाभ भी कमाया जा सकता है। कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. कुलवीर कौर ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और लाभों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी।

प्रशिक्षण में सिखाई गईं ये तकनीकें

टेक्निकल कोऑर्डिनेटर अरशदीप सिंह, डॉ. सुखप्रीत कौर और डॉ. जगबीर रहलन ने प्रतिभागियों को निम्नलिखित विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
1. फूड सेफ्टी, पैकेजिंग और लेबलिंग
2. फलों और सब्जियों का संरक्षण
3. फसल कटाई के बाद प्रबंधन
4. टमाटर की चटनी, प्यूरी और जूस बनाना
5. आलू चिप्स, पापड़, बड़ी, सिरका और अचार तैयार करना
6. आमचूर पाउडर, फलों का जैम, जेली, स्क्वैश, फ्रूट लेदर और आरटीएस ड्रिंक बनाना

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

खाद्य सुरक्षा और व्यवसायिक जानकारी भी दी गई

डॉ. प्रेरणा कपिला ने FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण) की जानकारी दी, जबकि श्रीमती कुलदीप कौर ने आमचूर पाउडर बनाने की विधि सिखाई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसके अलावा, स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़ के डायरेक्टर डॉ. रमंदीप सिंह और PABI के बिज़नेस मैनेजर करणवीर सिंह गिल ने महिलाओं को बताया कि वे इन घरेलू खाद्य उत्पादों को बिजनेस के रूप में कैसे अपना सकती हैं। उन्होंने पंजाब एग्री बिजनेस इनक्यूबेटर (PABI) द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता के बारे में भी जानकारी दी। समापन पर श्रीमती कंवलजीत कौर ने सभी का आभार प्रकट किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com