Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मालवा-निमाड़ में बिजली वितरण के लिए नए 48 सब स्टेशन बने

रबी सीजन में किसानों को मिलेगी मदद

18 अक्टूबर 2024, इंदौर: मालवा-निमाड़ में बिजली वितरण के लिए नए 48 सब स्टेशन बने – मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र वितरण कंपनी ने वर्ष 2023 एवं 24 के दौरान मालवा और निमाड़ क्षेत्र में 48 नए ग्रिड तैयार किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के नए ग्रिडों से रबी सीजन में किसानों को मदद मिलेगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार बने इन ग्रिडों से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को भी फायदा पहुंचेगा।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के सघनतम प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दस घंटे एवं अन्य सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था है। सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए लाइन एवं ग्रिडों के क्षमता बढ़ाने एवं नए 33/11 केवी ग्रिडों को समय़ पर तैयार किया जा रहा है। आरडीएसएस के तहत अब तक 43 ग्रिड तैयार हुए है। इनमें इन्दौर शहर के बिलावली, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, इंदौर ग्रामीण वृत्त का ईमलीखेड़ा, महेश्वर रोड, गुलझेरा, बड़ियाकीमा बिचौली, राजोदा, खरगोन का आम्बा, कमोदवाड़ा, गेरूबेड़ी, शिवना, धार का जोलाना, बड़वानी का कालापाट, खंडवा का अमलानी, बड़ौदा अहीर, मालगांव, कुम्हारखेड़ा, सेगवाल, , बुरहानपुर का सिवल, झाबुआ का सेमलिया ग्रिड शामिल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी तरह उज्जैन रीजन के नए 33/11 केवी के ग्रिडों में देवास का राबड़िया, खूटखेड़ा, तिवड़िया खातेगांव, गोदना, आगर का नई पुलिस लाइन मालीखेड़ी, उज्जैन का करोदिया, बहलोला, परसोली, रजला, निंबोडिया खुर्द, जीवनखेड़ी, गेलाखेड़ी, मंदसौर का अभिनंदन नगर, शाजापुर का खेड़ापहाड, भैंसायगढ़ा, मोहम्मदखेड़ा, कमलिया, कनाडिया, रतलाम का बरखेड़ी, नायन, राजाखेड़ी का ग्रिड़ शामिल हैं। इंदौर शहर के रसोमा विजय नगर के पास ग्रिड का 98 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका हैं। जल्दी ही यहां से बिजली वितरण प्रारंभ हो जाएगा। आरडीएसएस के साथ ही एसएसटीडी योजना के तहत इंदौर के राऊ-केट रोड तिराहे के पास 33/11 केवी का ग्रिड व धार का गवली पडियाल, खंडवा का गुलाई, खरगोन का मोहनपुरा, रतलाम का अमलेठा, आगर के गुड़ीकला, खंडवा के दूध तलाई में नए ग्रिडों से बिजली वितरण हो रहा है। प्रत्येक ग्रिडों से हजारों बिजली उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली प्रदाय की जा रही है। पहले से स्थापित करीब 140 ग्रिडों की क्षमता का भी विस्तार किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com