Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

परामर्श कार्यक्रम में 4500 फेरोमोन ट्रैप निशुल्क वितरित

29 जुलाई 2024, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): परामर्श कार्यक्रम में 4500 फेरोमोन ट्रैप निशुल्क वितरित –  गत दिनों ग्राम चोली में कपास में गुलाबी सुंडी पर परामर्श कार्यक्रम बायोरे एसोसिएशन और लुईस ड्रेफस कम्पनी ( एलडीसी ) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को गुलाबी सुंडी के नियंत्रण हेतु विस्तार से जानकारी दी गई और निमाड़ क्षेत्र के जैविक किसानों को 4500 फेरोमोन ट्रेप निशुल्क वितरित किए गए।

इस आयोजन का उद्देश्य किसानों में गुलाबी सुंडी के प्रति जागरूकता लाना और इस बारे में तकनीकी जानकारी देना था , ताकि कपास फसल की उत्पादकता बढ़ाने हेतु समय पर आवश्यक उपाय किए जा सकें। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक बायोरे एसोसिएशन और एलडीसी द्वारा खरगोन और बड़वानी जिलों के किसानों को 4500 फेरोमोन ट्रैप निशुल्क वितरित किए गए। प्रत्येक किसान को एक एकड़ हेतु 8 फेरोमोन ट्रैप प्रदान किए गए। खंडवा के श्री पूनमचंद विश्नोई द्वारा फेरोमोन ट्रैप का प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम में  श्री मानसिंह ठाकुर,अनुविभागीय कृषि अधिकारी ,महेश्वर एसएडीओ द्वय  श्री रामलाल वर्मा, महेश्वर, श्री बी एस सेंगर, कसरावद, कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रवीण शर्मा, ठीकरी, रेमाई इंडिया लि के एमडी श्री विवेक रावल, बायोरे एसोसिएशन के सीईओ श्री आशीष जोशी, एलडीसी से  श्री गंगाधर, श्री अरुण कुमार, श्री दुर्गेश, श्री श्रीराम विश्वकर्मा, श्री लोकेंद्र मंडलोई, श्री योगेंद्र श्रीवास, श्री सुखदेव गिर, किसान श्री माधव पाटीदार और श्री सीताराम ठाकुर उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com