Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विकसित कृषि संकल्प अभियान में 300 किसानों ने लिया भाग              

03 जून 2025, जबलपुर: विकसित कृषि संकल्प अभियान में 300 किसानों ने लिया भाग – विकसित भारत के लिए विकसित किसान के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 29 मई से 12 जून 2025  के तहत  विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन सहपुरा विकासखंड, जिला जबलपुर में किया गया। यह अभियान किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – खरपतवार अनुसंधान निदेशालय , जबलपुर के डॉ. पी. के. सिंह (प्रमुख वैज्ञानिक), डॉ. ए. के. सिंह और डॉ. पी. के. गुप्ता, कृषि महाविद्यालय से डॉ. आर. के. साहू, सहायक संचालक कृषि (SADO) सुश्री मेघा अग्रवाल, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों की उपस्थिति रही।

इस अभियान में लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने उन्नत बीज, खरपतवार प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणाली, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन पर जानकारी साझा की। किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और अनुदान संबंधी जानकारियाँ भी प्रदान की गईं। डॉ. पी. के. सिंह ने वैज्ञानिक खेती को लाभकारी बनाने के उपाय बताए। डॉ. आर. के. साहू ने तकनीकी कृषि प्रशिक्षण की उपयोगिता पर बल दिया। मेघा अग्रवाल ने सरकारी योजनाओं से किसानों को जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों के साथ संवाद, फील्ड विजिट, तकनीकी प्रदर्शन एवं प्रश्नोत्तर सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने इस अभियान को अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से किए जाने चाहिए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com