Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले ₹498.50 करोड़

06 नवंबर 2026, रायपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले ₹498.50 करोड़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस किस्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 60 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 498 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचने से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और यहां के लाखों किसान परिवारों के लिए यह सहायता राशि उपयोगी साबित होगी। किसानों को समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से बीज, खाद तथा अन्य कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिलता है। मंत्री चौधरी ने कहा कि किसान कल्याण ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और राष्ट्र की समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लाखों अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile