Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: कोंडागांव के 58,641 किसानों के खातों में भेजे गए ₹11.69 करोड़  

02 नवंबर 2026, रायपुर: पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: कोंडागांव के 58,641 किसानों के खातों में भेजे गए ₹11.69 करोड़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 24वीं किश्त की राशि देशभर के पात्र किसानों के खातों में अंतरित की। इस अवसर पर कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड फरसगांव अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, बोरगांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें  गुजरात के बनासकांठा से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त के तहत जिले के कुल 58 हजार 641 लाभान्वित किसानों के बैंक खातों में 11 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकुराम नेताम, तरुण साना, श्रीमती सोमादास सहित जनपद सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी दिशा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिले के युवा एवं महिला किसानों द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि किसान इसी उत्साह और हौसले के साथ आगे बढ़ें तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेकर निरंतर प्रगति करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें