Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गोविंदगढ़ तालाब में हुआ 2.85 लाख मछली बीज का संचयन

09 नवंबर 2024, रीवा: गोविंदगढ़ तालाब में हुआ 2.85 लाख मछली बीज का संचयन – खेती को लाभकारी बनाने के लिए किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए प्रोत्साहित करने के साथ मछली पालन, मुर्गी पालन तथा दुधारू पशु पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले के सभी मछली पालन योग्य तालाबों में मछुआ सहकारी समिति तथा परंपरागत मछली पालकों से मछली पालन कराया जा रहा है।

इस संबंध में प्रभारी उप संचालक मछली पालन डॉ अंजना सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित मत्स्य समृद्धि योजना के तहत गोविंदगढ़ जलाशय में 2 लाख 85 हजार मछली बीजों का संचयन किया गया। मछली पालक किसानों का जीवन यापन बेहतर करने तथा तालाब की जैव विविधता को बनाए रखने के उद्देश्य से मछली पालन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। किसानों को विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

मछली बीज संचयन के अवसर पर नगर परिषद गोविंदगढ़ के अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह, संचालनालय की प्रतिनिधि उप संचालक ज्योति टोप्को तथा बड़ी संख्या में मछली पालक किसान उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com